Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

प्रयागराज में इफको के प्लांट में अमोनिया का रिसाव, दो अफसर की मौत, 15 कर्मचारी बीमार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फूलपुर स्थित इफको के प्लांट में मंगलवार की देर रात एक पाइप में तकनीकी खराबी के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस घटना से 15 कर्मचारी बेहोश हो गए। दो अधिकारियों की गैस रिसाव के कारण मौत हो चुकी है। अचेत हुए 15 लोगों को शहर के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि रात 11 बजे के आसपास अमोनिया गैस पाइप का कोई पार्ट मिस हो गया। इस कारण अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। कर्मचारी बीपी सिंह इस रिसाव को रोकने के लिए गए, लेकिन वे वहीं अचेत होकर गिर पड़े। साथ ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। फिर बीपी सिंह को बचाने की कोशिश में अभिनंदन भी झुलस गए।


तब तक मौके पर हड़कंप मच गया। मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। तब तक इफको के पी 1 यूनिट में अमोनया गैस का रिसाव हो चुका था. इससे कुल 15 कर्मचारी बीमार हो गए। इनमें कई अचेत हो चुके थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने हालात पर काबू पाया। इफको के जनसपर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने गैस लीक की बात की पुष्टि की।
गैस रिसाव की सूचना अफसरों और पुलिस को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकालकर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया। इनमें से असिस्टेंट मैनेजर (यूरिया) वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर (ऑफसाइट) अभिनंदन कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।