Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

80 साल की उम्र में एक्शन में दिखे अमिताभ बच्चन, एक किक में तोड़ दी कांच की दीवार, फैंस ने कहा बुढ्डा होगा तेरा बाप

80 साल की उम्र में भी भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वैसे भी वह अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इस उम्र में एक्शन से उन्होंने ये भी साबित कर दिया कि अभी उनमें काफी दमखम है।

80 साल की उम्र में भी भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वैसे भी वह अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इस उम्र में एक्शन से उन्होंने ये भी साबित कर दिया कि अभी उनमें काफी दमखम है। इस समय अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से हैं और उनकी फिल्मों का लंबा लाइनअप है। हाल ही में उनकी फिल्म झुंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें वह फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन इस फिल्म के अलावा बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। वे ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘झुंड’ के अलावा बिग बी ‘रन-वे 34’ ‘गुडबाय’ आंखे 2′ और ‘द इंटर्न’ में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आखिरी बार बिग बी को रिया चक्रवर्ती की फिल्म चेहरे में देखा गया था। इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में बिग बी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक किक से कांच की दीवार तोड़ दी है।

अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि 53 साल और 80 की उम्र के बाद भी जो चीज नहीं बदली है, वो है एक्शन। इस तरह उन्होंने अपना एक्शन अंदाज दिखाया है। बॉलीवुड का एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि बिल्कुल अमिताभ जी, इसलिए तो लाइन वहीं से शुरू होती है जहां आप खड़े हो जाएं और फिर रिश्ते में आप सबके बाप हैं, नाम है शहंशाह। ईश्वर सदा आपका साथ दे। एक फैन ने लिखा है कि इसका कैप्शन होना चाहिए बुढ्डा होगा तेरा बाप।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।