Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एसआरएचयू में एल्युमिनाई मीट का आयोजन, पुरातन छात्रों ने अपनी यादों को साझा किया

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (एचआईएमएस) के 1996 के पुरातन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (एचआईएमएस) के 1996 के पुरातन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रजत जंयती समारोह में उन्होंने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।
एसआरएचयू में पहली एल्युमिनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। हिमलायन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के साल 1996 बैच के पुरातन छात्र-छात्राओं ने एल्युमिनाई मीट के रुप में रजत जयंती समारोह मनाया। स्व.डॉ.रितेश माहेश्वरी को श्रद्धांजलि दी गई। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव व कॉलेज से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। सभी ने एक सुर में कहा कि एसआरएचयू सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के साथ एक अच्छी तरह से स्थापित एजुकेशन हब के रुप में विकसित हो चुका है। यह चिकित्सा शिक्षा में एक प्रतीक बन गया है। एसआरएचयू ने हमारी सोच व करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।
समारोह के दौरान कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। पूर्व छात्र हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। एसआरएचयू अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है। एसआरएचयू के प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान ने कहा कि संस्थान के गौरवमयी इतिहास व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय का उनके पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ जुड़ाव हमेशा रहेगा। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ संस्थापक डॉ.स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन कर किया गया।
डॉ.सौरभ अरोड़ा, डॉ.शचि त्यागी, डॉ.तनुज गुप्ता, डॉ.नेहा उप्रेती, डॉ.सचिन श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डीन डॉ.मुश्ताक अहमद, डॉ.एसएल जेठानी, डॉ.विनीत महरोत्रा, एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ.प्रदीप अग्रवाल, डॉ.चिन्मय पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *