Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने कहा-चुनावों में मत फैलाओ भ्रांतियां, किसी भी प्रत्याशी को नहीं दिया समर्थन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने कहा कि कुछ लोग भ्रांतियां फैला रहे हैं कि उन्हें अग्रवाल समाज का समर्थन प्राप्त है। अभी संगठन ने किसी भी प्रत्याशी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने कहा कि कुछ लोग भ्रांतियां फैला रहे हैं कि उन्हें अग्रवाल समाज का समर्थन प्राप्त है। अभी संगठन ने किसी भी प्रत्याशी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशनलाल के मुताबिक, किसी को समर्थन देना ना देना, सम्मेलन की बैठक में तय होता है। ऐसे में किसी को भी संगठन का नाम नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल तथा इच्छुक प्रत्याशी साम दंड अर्थ भेद के माध्यम से अपने अपने राजनैतिक दलों से टिकट पाने, फिर चुनाव लडने और चुनाव जीतने की जुगत लगा रहे हैं। साथ ही वे अनाप-शनाप समर्थन की भी गुहार लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का स्पष्ट मत है किसी भी राजनीतिक दल और किसी भी प्रत्याशी को अग्रवाल वैश्य समाज का कोई समर्थन नहीं जारी किया गया। ना ही किसी भी प्रकार के समर्थन की घोषणा की गई है। कोई यदि इस प्रकार का दावा किया जाता है तो वह केवल समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उसके झांसे में जागरूक अग्रवाल समाज या वैश्य अग्रवाल समाज की कोई भी ईकाई नहीं आने वाली है।
उन्होने कहा कि वैश्य समाज की अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एक राष्ट्रीय संस्था है। इसकी देश और विदेश में साढ़े बाइस हजार ईकाईयां सक्रिय रूप से समाज सेवा के काम कर रही हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा तो राष्ट्रीय दलों से अग्रवाल समाज की संख्या के अनुपात में अपने समाज के योग्य प्रत्याशियों को टिकट प्रदान करवाने का कार्य करेंगी। इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रम में आने की कोई आवश्यकता नहीं है।