Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

आम आदमी पार्टी ने की 12 विधानसभाओं के प्रभारियों की घोषणा, जल्द सभी विधानसभाओं में होंगे घोषित

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 12 विधानसभाओं के प्रभारियों की घोषणा कर दी। आप की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उमा सिसोदिया ने उक्त जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 12 विधानसभाओं के प्रभारियों की घोषणा कर दी। आप की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उमा सिसोदिया ने उक्त जानकारी दी। बताया कि सभी 70 विधानसभाओं में जल्द प्रभारियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है। एक और जहां आप पार्टी अपने संगठन को लेकर बूथ लेवल तक अपने आप को मजबूत कर रही है।वहीं सभी विधानसभाओं में अन्य पार्टियों से पहले विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर रही है।
ये बनाए गए प्रभारी
देवप्रयाग विधानसबा से उत्तम भंडारी, टिहरी से त्रिलोक सिंह नेगी, चकराता से दर्शन डोभाल, रायपुर से नवीन पिरशाली, देहरादून कैंट से रविंद्र आनंद, डोईवाला राजू मौर्य, झबरेड़ा से राजू बिराटिया, श्रीनगर से गजेंद्र चौहान, लैंसडौन से नरेंद्र गिरी, डीडीहाट दीवान सिंह मेहता, द्वाराहाट से प्रकाश चंद उपाध्याय और जागेश्वर से तारा दत्त पांडे को प्रभारी बनाया गया है।
आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया कि आप पार्टी प्रदेश के उन तमाम ज्वलंत मुद्दों को लगातार उजागर करती आई है, जो 21 सालों में आज भी अनसुलझे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। जिस तरीके से आप पार्टी लगातार अपने चेहरों को मैदान में उतार रही है, उससे जहां एक और आप की काम करने की राजनीति उजागर होती है, वहीं दूसरी ओर अन्य दलों का राजनीतिक लोभ भी उजागर होता है।
उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करने का सवाल हो, चाहे विधानसभा प्रभारी बनाने का सवाल हो, आप पार्टी अन्य सभी दलों से आगे है। आप पार्टी का यह मानना है कि जो भी प्रत्याशी चुनाव में उतरता है उसे जनता को जानने और जनता को उसे जानने का समय मिलना चाहिए। जो आम आदमी पार्टी बहुत अच्छी तरह जानती है। यही कारण है कि आप पार्टी लगातार विधानसभा प्रभारी बना रही।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।