Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर बनी अक्षय कुमार की सेल्फी, तीसरे दिन ही बुरी तरह हांफी

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ अपना ही सेल्फ डिफेंस नहीं कर पाई। साथ ही बॉक्स ऑफिस में एक बड़ी डिजास्टर बन गई। फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी। शनिवार और रविवार की छुट्टी पर भी सेल्फी के कलेक्शन के आंकड़े कुछ खास नहीं कर पाए। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में टिकट खिड़की पर फिल्म का तीन दिन में ही हाल बुरा हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लगातार कई फिल्में हुई फ्लाप
अक्षय कुमार की साल 2022 की रिलीज ‘राम सेतु’, ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ सभी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं ‘सेल्फी’ अक्षय कुमार की साल 2023 की पहली रिलीज फिल्म है। इस फिल्म से मेकर्स और अक्षय कुमार को काफी उम्मीद थी, लेकिन ये भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को खींचने में नाकाम रही और 3 दिन में ही फिल्म टिकट खिड़की पर हांफने लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन की कमाई
कमाई की बात करें तो ‘सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया था। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म 3.80 करोड़ कमा पाई और अब तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सेल्फी ने सिर्फ 3.90 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 10.25 करोड़ रुपये हो गया है। यह शायद पहली बार है कि कोई फिल्म इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर बन गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है
सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजरमूडु ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। वहीं राज मेहता द्वारा निर्देशित ‘सेल्फी’ में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। महज 4 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस सुपरहिट रही। इसकी बॉलिवुड रीमेक अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है।