अजय गौतम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, जगुआर और पैंथर जीते, संजय घिल्डियाल ने लगाया टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक
उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से शुरु हुई अजय गौतम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपीसी जगुआर और पैंथर्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत से आगाज किया। पुलिस लाइंस स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में यूपीसी राइनो व जगुआर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। जगुआर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।पहले खेलने उतरी राइनो की टीम 18 ओवर में 84 रन पर ही सिमट गई। महेश पांडे ने 23 और सुमन सेमवाल ने 12 रन बनाए। जगुआर के लिए मनोज जयाड़ा ने तीन, संदीप बडोला, सोबन गुसाईं व मनीष डंगवाल ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जगुआर ने 12.3 चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष डंगवाल ने 26, मनोज जयाड़ा ने 24 रन की पारी खेली। राइनो के लिए अनिल डोगरा ने तीन विकेट हासिल किए। जगुआर के मनोज जयाड़ा को मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच यूपीसी लेपर्ड व पैंथर्स के बीच खेला गया। लेपर्ड ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। प्रवीन बहुगुणा ने 30 व हर्षमणि उनियाल ने 15 रन बनाए। पैंथर्स के लिए राकेश ने पांच व विकास गुसाईं ने दो विकेट चटकाए। जवाब में पैंथर्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पैंथर्स के लिए संजय घिल्डियाल ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान मुंह पर चोट लगने के कारण पैंथर के खिलाड़ी चंद्र प्रकाश रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। तब पैंथर का एक विकेट गिर चुका था। इसके बावजूद संजय घिल्ड़ियाल टिके रहे।
फोटोः संजय घिल्डियाल।



