Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

भारत में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के नए केस, उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से बड़ी राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार 18 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11919 केस सामने आए और 470 लोगों की मौत हुई। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक 34478517 केस आ चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय केस 128762 हैं। पिछले 24 घंटे में 11242 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 33885132 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 462623 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 7344739 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 1144632851 वैक्सीनेशन हो चुका है। रिकवरी रेट 98.28 फीसद है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में बुधवार 17 नवंबर को कोरोना के 10197 नए केस और 301 लोगों की मौत हुई।मंगलवार 16 नवंबर को कोरोना के 8865 नए केस और 197 लोगों की मौत, सोमवार 15 नवंबर को कोरोना के 10229 नए केस और 125 लोगों की मौत, रविवार 14 नवंबर को कोरोना के 11271 नए केस और 285 लोगों की मौत, शनिवार 13 नवंबर को कोरोना के 11850 नए मामले और 555 लोगों की मौत, शुक्रवार 12 नवंबर को कोरोना के 12516 नए केस और 501 लोगों की मौत, गुरुवार 11 नवंबर को कोरोना के 13091 नए केस सामने आए।
उत्तराखंड में कोरोना से नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों संख्या में बड़ी राहत मिली। वहीं, कारोना से किसी की मौत नहीं हुई। बुधवार 17 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 22 घंटे में प्रदेश में कोरोना के चार नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 16 नवंबर को आठ नए संक्रमित मिले थे। बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना से मुक्त हैं। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1026 केंद्रों में 54032 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है। अब इसमें संशोधन किया गया है। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में सौ फीसद क्षमता से लोग उपस्थित हो सकेंगे।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.17 Health Bulletin
अब तक कुल 7404 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344062 हो गई है। इनमें से 330326 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 173 है। अब तक प्रदेश में कुल 7404 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।