Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

वायु सेना का मिग 21 विमान हुआ क्रैश, घर की छत पर गिरा, दो लोगों की मौत, पायलट और सह पायलट सुरक्षित

राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 (MIG-21) विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि ये विमान एक मकान की छत पर जा गिरा। इससे मकान में रह रहे दो महिलाओं की मौत हो गई। विमान क्रैश में पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। यह हादसा बहलोलनगर जिले के हनुमानगढ़ इलाके के पास हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि, पायलट और सह पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से कूद गए थे। इसके कारण दोनों की जान बच सकी। विमान एक मकान पर गिरा है। इसके कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। हालांकि, एयरफोर्स की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मिग ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले साल बाड़मेर में गिरा था मिग-21 बायसन, 2 पायलट हुए थे शहीद
28 जुलाई 2022 में राजस्थान के ही बाड़मेर में MiG-21 बायसन (ट्रेनर एयरक्राफ्ट) क्रैश हो गया था। इसमें आग लग गई थी और मलबा करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बिखरा गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए थे। विमान जहां गिरा वहां 15 फीट के दायरे में बड़ा गड्‌ढा हो गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दशकों में 400 क्रैश, 200 पायलटों की जान भी गई
सोवियत संघ ने 1940 में मिग विमान बनाए और 1959 में इसे अपनी वायुसेना में शामिल कर लिया। तब यह 2229 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता था यानी ध्वनि की रफ्तार से भी 1000 किमी/घंटा ज्यादा। भारत में अप्रैल 1963 में मिग को वायुसेना में शामिल किया गया। 1971 और 1999 की जंग जीतने में मिग का अहम रोल था। लेकिन भारत में पिछले पांच दशकों में 400 क्रैश में 200 पायलटों की जान भी ली है। MiG-21 विमानों को 2025 तक भारत के आसमान से उतार लिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।