उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायु सेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर ने शुरू किया अभियान

उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ रही आग से निजात पाने के के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से वायु सेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जंगलों में आग को बुझाने का कार्य आरंभ हो गया है। इसके प्रारम्भिक चरण में गढ़वाल में आज टिहरी जनपद अन्तर्गत नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की नरेन्द्रनगर रेंज में अदवाणी क एवं तमियार (फकोट ब्लॉक, टिहरी) में वनाग्नि को बुझाने का कार्य किया गया।
ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरा तद्पश्चात एसके पटनायक, मुख्य वन संरक्षक (गढ़वाल) की ओर से समन्वय स्थापित किया गया। प्रारम्भिक तैयारियों के पूर्ण होने के उपरान्त सुबह दस बजे एयर ऑपरेशन प्रारम्भ किया गया। इसमें हेलीकॉप्टर क्रू के साथ धर्म सिंह मीणा, प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि प्रभावित वन क्षेत्रों के सम्बन्ध आवश्यक सूचना देते हुए प्रारम्भिंक रैकी कार्य प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर दो बार किया गया।
तद्पश्चात कोटी कलोनी टिहरी झील से 5000 लीटर की बकेट में पानी भरकर वनाग्नि से प्रभावित जंगलों में पानी का 04 सोटियों के माध्यम से दो बार 10,000 लीटर पानी का छिड़काव कर वनाग्नि को नियंत्रित किया गया। एयर ऑपरेशन दोपहर 12.40 बजे तक जारी रहा तथा। बाद में प्रतिकूल मौसम के कारण ऑपरेशन को रोकना पड़ा। कल दोबारा प्रातः काल में ही पुनः ऑपरेशन किया जायेगा।
इस सम्पूर्ण ऑपरेशन को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में तथा वन मंत्री के मार्गदर्शन में एवं प्रमुख वन संरक्षक के समन्वयन में उत्तराखंड सरकार के विभिन्न महकमों यथा-वन विभाग, सिविल एविएशेन विभाग, जिला प्रशासन, वायु सेना एवं स्थानीय स्टाफों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
एयर ऑपरेशन हेतु सवेंदन क्षेत्रों का चयन कोर्डिनेट तथा हेलीकॉप्टर क्रू के साथ समन्वय प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग द्वारा किया गया। ग्राउण्ड लेवल पर समन्वय प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी वन प्रभाग द्वारा, लोजिस्टक स्पोर्ट उप जिलाधिकारी, टिहरी द्वारा तथा ग्राउण्ड र्स्पोट अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड, नई टिहरी प्रदान की गयी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






