Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने लिया फैसला, हरिद्वार में पंचायत चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी

ऋषिकेश के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी की बैठक में फैसला लिया गया कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव में पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

ऋषिकेश के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी की बैठक में फैसला लिया गया कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव में पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि आगामी हरिद्वार पंचायत चुनाव से पार्टी उत्तराखंड में राजनीति का आगाज करेगी। हालांकि इससे पहले देहरादून के नगर निगम चुनाव में भी पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे।
आप की इस बैठक में आगामी चुनावों पर चर्चा, पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी समेत संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, सहप्रभारी राजीव चौधरी, अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रवीन कुमा , विधायक जंगपुरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिगमोहन नेग , सभी आप उपाध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे ।
इस दौरान आप प्रभारी ने कहा कि जिस विकल्प के लिए उत्तराखंड की जनता को 20 वर्षों से इंतजार करना पड़ा वो समय अब आ चुका है। आप पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने के मकसद से मैदान में नहीं उतरी है,ब ल्कि आप पार्टी का मकसद उत्तराखंड में विकास की राजनीति करना है।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए तैयारियों में जुट जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही पार्टी संगठन विस्तार की बात भी कही ।
उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के अपार समर्थन को देखते हुए दावा भी किया कि जिस तरह लोग रोजाना बड़ी संख्या में आप की नीतियों को देखते हुए आप में शामिल हो रहे, उससे ये सुनिश्चित है हरिद्वार पंचायत चुनावों और आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।