यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक, श्रमिक संघ और संविदाकार के मध्य हुआ समझोता, हड़ताल समाप्त
उत्तराखंड के देहरादून में हथियारी परियोजना के अंतर्गत कार्यरत संविदा श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों की यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक संजय जोशी और संविदाकार के मध्यम समझोता हो गया। ऐसे में सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ हथियारी की ओर से लंबे समय से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वार्ता के दौरान श्रमिको की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया व मांगो को सेवायोजक पक्ष की ओर से मान लिया गया। इसमें श्रमिकों का बढ़ा हुआ रेट लागू करने, ईएसआई कार्ड बनाने, बोनस का भुगतान करने, वेतन समय पर देने आदि मांगों पर सहमति हो गई। साथ ही इस पर लिखित समझौता किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव लेखराज, यूनियन अध्यक्ष नवीन तोमर, बिटू पुंडीर आदि शामिल हुए। वहीं, यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक संजय जोशी, अधिशासी अभियंता जितेंद्र तयाल, संविदाकार राजीव चौधरी और संदीप कुमार वार्ता के दौरान उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



