दो दिन की सर्दी के बाद अब चढ़ेगा उत्तराखंड का पारा, देहरादून में भी धीरे धीरे सताएगी गर्मी
देहरादून सहित समूचे उत्तराखंड में लगातार दो दिन की बारिश ने मौसम सर्द कर दिया है। एक बार फिर से लोगों की स्वेटर निकल गई। अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। देहरादून सहित मैदानी इलाके तपेंगे और पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बारिश का क्रम जारी रहेगा। फिलहाल देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्र में आज गुरुवार नौ अप्रैल की सुबह से ही आसमान साफ है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज गुरुवार नौ अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी संभव है। राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
10 से 13 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दौरान 3800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 14 और 15 अप्रैल को राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज नौ अप्रैल के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। अगले चार से पांच दिन में अधिकतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
गुरुवार नौ अप्रैल की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 10 से 16 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 24, 26, 26, 27, 28, 30, 31 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12, 13, 13, 14, 15, 17, 18 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में देहरादून में गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


