Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

केजीएफ और कांतारा के बाद होम्बले फिल्म्स की धूमम के साथ धूम मचाने की तैयारी, फर्स्ट लुक आया सामने

केजीएफ 2 और कंतारा के साथ होम्बले फिल्मों ने पिछले साल दुनिया भर में दर्शकों के दिलों पर राज किया और बॉक्स ऑफिस विंडो पर भी अपना जलवा दिखाया। इन मेगा-ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में एक अलग स्टैंडर्ड सेट करने के बाद अब होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म धूमम के साथ कमर कस ली है। इस फिल्म में फहद फासिल और नेशनल अवॉर्ड विनर अपर्णा बालमुरली हैं। जब से मुहूर्त शॉट के साथ फिल्म की घोषणा की गई है, इसने लोगों को फिल्म के बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया है। लगातार बढ़ती इस प्रत्याशा को और बढ़ाने के लिए होम्बले फिल्म्स ने हाल में धूमम का पहला लुक जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

होमेबल फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर धूमम का दिलचस्प और आकर्षक फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इस पर फहद फासिल और अपर्णा बालमुरली नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आग के बिना धुआं नहीं होता, ये है पहली चिंगारी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पवन कुमार के निर्देशन में बनी धूमम, टायसन की ग्रैंड अनाउंसमेंट के बाद होम्बले फिल्म्स की तरफ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में दूसरी फिल्म है। वहीं धूमम- मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु सहित 4 भाषाओं में रिलीज़ होगी। धूमम के अलावा, होम्बले फिल्म्स ‘सलार’, जिसके साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म होने का दावा किया जा सकता है, और युवा जैसी पैन इंडिया भी है।