Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

हाईकोर्ट में माफी मांगने के बाद बोले नवाब मलिक-सुना है मेरे घर सरकारी मेहमान आने वाले हैं, गांधी लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे ..

बॉम्बे हाईकोर्ट में माफी मांगने के बाद एक बार फिर एनसीपी नेता नवाब मलिक का बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार पर इशारा किया। साथ ही आशंका व्यक्त की है कि उन्हें जल्द ही किसी केस में फंसाया जा सकता है।

बॉम्बे हाईकोर्ट में माफी मांगने के बाद एक बार फिर एनसीपी नेता नवाब मलिक का बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार पर इशारा किया। साथ ही आशंका व्यक्त की है कि उन्हें जल्द ही किसी केस में फंसाया जा सकता है। क्रूज ड्रग्स केस में एनसीपी नेता नवाब मलिक के लगाए आरोपों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ केंद्रीय एजेंसियां ​​उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने शुक्रवार रात को एक ट्वीट किया कि-साथियों, सुना है, मेरे घर आज कल मे सरकारी मेहमान आने वाले हैं, हम उनका स्वागत करते है। डरना मतलब रोज-रोज मरना, हमे डरना नहीं, लड़ना है। गांधी लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से।
बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री ने पिछले महीने दावा किया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके आवास की रेकी करने की कोशिश की और उनके और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। साथ ही आरोप लगाया था कि कुछ केंद्रीय एजेंसियां ​​उन्हें झूठे मामलों में फंसाना चाहती हैं।

वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ बयान पर मांगी माफी
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ बयान देने के लिए माफी मांग ली है। नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में माफी मांगी है। नवाब मलिक ने कहा कि मैंने अदालत को वचन दिया था कि ऐसा नहीं होगा, लेकिन फिर भी बयान दिया। इसके लिए वे अदालत से माफी मांगते हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिन से नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जमकर निशाना साधा था। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर कई तरह के आरोप लगाये थे. इन आरोपों को लेकर नवाब मलिक ने मीडिया से लगातार चर्चा की। बयानबाजी का ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया। कुछ दिन पहले कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। नवाब मलिक ने कोर्ट में लिखित में कहा था कि अब ऐसा नहीं होगा।
गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और उसके मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में अक्टूबर में क्रूज शीप पर छापा मार कर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं इस कार्रवाई को लेकर मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर लगातार आरोप लगाए थे।