Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

तीन माह से फरार चल रहे नशीली दवा बेचने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में नेहरू कालोनी पुलिस ने नशा तस्करी में वांछित आरोपी को तीन माह के बाद हिमाचल जिले के सिरमौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जिले में नशा बेचने वाले एवं उनकी पूरी चेन को समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। पांच अक्टूबर 2020 को पुलिस टीम तथा ड्रग इंस्पेक्टर देहरादून ने यूनिवर्सिटी रोड से दून मेडिकोज दुकान में छापा मारकर विभिन्न प्रकार की मनप्रभावी प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की थी। इस ममले में एक आरोपी नितिन कुमार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था।
पुलिस ने बताया कि नामजद सह अभियुक्त विपिन कुमार वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। आज अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी खालसा चौक नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा मूल निवासी ग्राम पब्लिक पोस्ट मच्छण्ड जिला भिंड, मध्य प्रदेश को कालाआम जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।