Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दुकान से चोरी के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे में किया गिरफ्तार

देहरादून में रायपुर क्षेत्र से दुकान में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को तलाश निकाला। उससे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। रायपुर पुलिस के मुताबिक विजेंद्र सिंह गढ़िया पुत्र हुकम सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने दस जनवरी को चोरी की सूचना दी थी।
इसमें कहा गया था कि उनकी भगत सिंह कॉलोनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। आठ व नौ जनवरी की रात को किसी ने दुकान से चोरी कर ली। गल्ले से रकम चोरी करने के साथ ही जियो की डिवाइस भी चोर ले गया। इस मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और चोरी के आरोपी की पहचान कर ली गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी समर कुरेशी निवासी गली न0 5 भगत सिंह कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया जियो कम्पनी का डिवाइस बरामद कर लिया गया। साथ ही नगदी भी बरामद कर ली गई। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।