Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

भ्रामक खबरों के खिलाफ सोशल मीडिया में विशेष योगदान के लिए अभिनव वार्ष्णेय को किया सम्मानित

जनपद नैनीताल पुलिस के Digital Volunteer अभिनव वार्ष्णेय, निवासी हल्द्वानी जनपद नैनीताल को पुलिस मुख्यालय स्तर से माह दिसंबर के Digital Volunteer of the month चुना गया।

सोशल मीडिया में भ्रामक सूचनाएं रोकने, झूठी खबरों का खंडन करने, साइबर अपराधों पर निंयत्रण के साथ ही कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने डिजिटल वॉलिंटियर्स व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। इसमें जिसमे उत्तराखंड के सभी जनपदों से ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा गया है जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार करते हैं।
इस ग्रुप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले Digital Volunteers को सम्मानित भी किया जाता है। जनपद नैनीताल पुलिस के Digital Volunteer अभिनव वार्ष्णेय, निवासी हल्द्वानी जनपद नैनीताल को पुलिस मुख्यालय स्तर से माह दिसंबर के Digital Volunteer of the month चुना गया। उनकी ओर से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (फेसबुक, इन्सट्रग्राम, व्हाटसअप, ट्विटर आदि) पर नियमित रुप से एक्टिव रहते हुए लोगों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
साथ ही कोरोना काल में फैल रही अफवाहों को खण्डन करने में पुलिस का सहयोग किया गया। आमजन के मध्य कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने में, कोरोना वायरस के सम्बन्ध नें फैल रही झुठी खबरों का खण्डन करने में भी अहम भूमिका निभाई।
नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने अभिनव वार्ष्णेय को कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। साथ ही उनसे अपेक्षा की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार साइबर अपराधों के सम्बंध में जागरूकता फैलाने, अफवाहों का खण्डन करने एंव आमजन तक पुलिस द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को पहुँचाने में जनपद पुलिस का सहयोग करते रहेंगे।
नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्स
Facebook Page- nainitalPolice
Instagram Account- nainitalPolice
Twitter Account- @nainitalssp
YouTube- nainitalPolice