Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में 10 जनवरी को नौ स्थानों से होगा आप की नव परिवर्तन यात्रा का आगाज, तीन लाख प्रमुख बनाने का लक्ष्य

आप ने फिर से नव परिवर्तन यात्रा के नाम पर चुनाव अभियान को तेज करने का निर्णय किया है। इसके तहत आगामी दस जनवरी से प्रदेश के नौ स्थानों से नव परिवर्तन यात्रा शुरू की जाएगी। उक्त जानकारी आप की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने दी।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी निरंतर पब्लिक कनेक्ट के अभियान चला रही है। चाहे वो आप की पांच गारंटी योजना हो या फिर जनसंवाद। अब आप ने फिर से नव परिवर्तन यात्रा के नाम पर चुनाव अभियान को तेज करने का निर्णय किया है। इसके तहत आगामी दस जनवरी से प्रदेश के नौ स्थानों से नव परिवर्तन यात्रा शुरू की जाएगी। उक्त जानकारी आप की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने दी।
उन्होंने पार्टी बताया कि पार्टी ने यात्रा की पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश के नवनिर्माण के लिए नव वर्ष में पार्टी की ओर से यह यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रदेश के गंगोत्री, टिहरी, श्रीनगर, बागेश्वर, अल्मोडा, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर से शुरू की जाएगी। इसके तहत आप के वरिष्ठ नेता इन जगहों पर पहुंच कर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी 70 विधानसभा में ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी जगह नुक्कड नाटक आयोजित किए जाएंगे। स्क्रीन शो, फिल्म, मिस्ड कॉल द्वारा, डिजीटली आदि माध्यम से लोगों को उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नव परिवर्तन जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि नव परिवर्तन यात्रा के जरिए 11 हजार 647 बूथों पर लोगों को नव परिवर्तन प्रमुख बनाया जाएंगे। 10 बूथों के लिए एक परिवर्तन प्रमुख बनाया जाएगा। इसके तहत लगभग 3 लाख लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इन 3 लाख लोगों की मदद से डोर टू डोर कैंपेन लॉंच किया जाएगा। दिल्ली में भी आप पार्टी का सबसे बडा हथियार यही रहा। इसके तहत प्रदेश के लोगों को आप पार्टी की नीतियां समझाते हुए पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। हर विधानसभा का अलग मेनिफेस्टो होगा। इसके अलावा प्रदेशभर में हर विधानसभा का अलग अलग मेनिफेस्टों भी तैयार होगा।
नवीन बिष्ट प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
आम आदमी पार्टी के देहरादून जिला अध्यक्ष श्याम बोरा ने नवीन बिष्ट को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में नवीन बिष्ट को निलंबन का पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधयों में संगग्न रहने और पार्टी के आचरण के मानकों पर उपयुक्त न पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है।