नीट परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने देहरादून में उठाया ये कदम, राहुल गांधी ने किया जिक्र, परिजनों से मिले धस्माना
देहरादून के चंद्रबनी में नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें लिखा था- आई लव यू मम्मी पापा, पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर मैंने यह कदम उठाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रिया कुमारी थापा पढ़ाई में काफी होशियार थी और दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी। इस बार नीट की परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से परेशान थी। आसपास के लोगों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर यकीन ही नहीं हो रहा कि वह ऐसा कर सकती है। देहरादून के चंद्रबनी इलाके में रहने वाली रिया कुमारी थापा की उम्र 30 साल थी। आईएसबीटी के पास राममोहन राय इंटर कॉलेज की होनहार रिया ने 12वीं की परीक्षा में 97.6 फीसदी नंबर हासिल कर कॉलेज टॉप किया था। रिया के पिता कारगिल युद्ध के दौरान जंग लड़ चुके हैं। वहीं, उसकी मां हाउसवाइफ हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रिया खुद पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा फीस और किताबों का खर्च खुद उठाती थी। रिया अपने माता-पिता के साथ रहती थी और 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पिता को बुलाया। पिता ने दरवाजा खोला तो अंदर रिया फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रिया की दुखद मृत्यु पर राहुल गांधी की संवेदनशीलता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देहरादून की छात्रा रिया और सीकर के छात्र उमेश की दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की किया। उन्होंने संवेदना व्क्त कर यह दर्शाया कि देश के युवाओं की पीड़ा और उनके भविष्य को लेकर वह कितने गंभीर और संवेदनशील हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रिया के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्मानानीट परीक्षा पेपर लीक से क्षुब्ध आत्महत्या करने वाली देहरादून चंद्रबनी निवासी रिया थापा के चंद्रबनी स्थित निवास स्थान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। वह उनके पिता भारतीय सेना के पूर्व सैनिक राजेश मल्ल से व दिवंगत रिया की मां छोटी बहन व इकलौते भाई से मिले और उनको ढाढस बंधाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना के मुताबिक, रिया के माता पिता ने उनको बताया कि रिया इससे पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी और उसके चार सौ नंबर आए। उसको एमबीबीएस के लिए सीट नहीं मिली और इसने फिर तैयारी शुरू की। दिन रात पढ़ाई कर इस बार भी नीट परीक्षा में सम्मलित हुई और परीक्षा के बाद उसने बताया कि इस बार पेपर बहुत अच्छा हुआ। रिया के पिता ने बताया कि पेपर लीक और फिर पेपर कैंसिल होने की खबर के बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हुई और अंतोगत्वा क्षुब्ध हो कर उसने अपनी जान ही दे दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि रिया जैसे अनेक बच्चे जो रास्ता चुन रहे हैं, इसके लिए पूर्ण तरीके से परीक्षा प्रणाली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं। शर्म की बात है कि पेपर लीक होने और कैंसिल होने और फिर दोबारा पेपर करवाने के निर्णय के बाद भी जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना आचरण मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तत्काल बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



