Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा से भिड़ गया एक शख्स, स्टेज पर चढ़ा, माइक दूसरी दिशा में मोड़ा

हैदराबाद में उस समय अजीबोगरीब वाक्या हो गया, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से एक व्यक्ति भिड़ गया। या कहें कि उसने सीएम के साथ एक रैली में शुक्रवार बदत्तमीजी कर डाली। हालांकि उक्त व्यक्ति को मंच में चढ़े बाकी लोगों ने पकड़कर नीचे उतार दिया। बता दें कि सरमा गणेश उत्सव के लिए भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के अतिथि के रूप में हैदराबाद में हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना के संबंध में वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बिन बुलाए एक शख्स स्टेज पर चढ़ा और माइक को दूसरी दिशा में मोड़ते हुए मुख्यमंत्री से भिड़ने की कोशिश की। ये देख भाजपा नेता अचंभित हो गए। वीडियो में दिख रहा है कि गुलाबी रंग का स्कार्फ लपेटे एक शख्स स्टेज पर चढ़ता है और नेताओं के बीच से होते हुए माइक तक पहुंच जाता है। फिर वो स्टेज पर लगा माइक को मोड़कर सीएम की ओर बढ़ता है और उन्हें कुछ कहता है। इसी बीच अन्य लोग उसे खींचकर स्टेज से उतार देते हैं और माइक ठीक करके नारे लगाते हैं। वहीं, ये सब होता देख सीएम मुस्कुराने लगते हैं।