Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 4, 2026

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी कार मिली, मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास स्कोर्पियो में विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार मिली है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी।


मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास स्कोर्पियो में विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार मिली है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो वैन मिली। उस स्कॉर्पियो वैन में कुछ जिलेटिन पाया गया है। इसकी पूरी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रहा है, जो भी असलियत है जल्द से जल्द सामने आएगी।

शाम 4 बजे के करीब पुलिस को लावारिस कार की सूचना मिली। संदिग्ध कार की जानकारी मिलते ही उसे वहां से हटाकर दूर ले जाया गया है। वहां पर उसकी तलाशी ली गई और जांच अभी जारी है। वहां से हटाने के वक्त कार में जिलेटिन जैसी वस्तु दिखी। तुरंत बॉम्ब स्क्वाड को बुलाकर जांच शुरू की गई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।