Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में आज बारिश की संभावना, इन दिन से दून में शुरू होगी बारिश

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। हालांकि, राजधानी देहरादून में बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी चल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज 13 फरवरी को उत्तराखंड, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 14 से 17 फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान और बारिश की संभावना
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क है। 13 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। कल 14 से 20 फरवरी तक देहरादून में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री अलग अलग दिन रहेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से लेकर 13 डिग्री तक रहेगा। 13 फरवरी, 17 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। 19 और 20 फरवरी को देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।