Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उछाल दर्ज, नहीं टूट रहा मौत का सिलसिला

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में उछाल दर्ज किया गया। साथ ही मौत का सिलसिला भी जारी है। रविवार 11 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 376 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मौत दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले शनिवार 10 फरवरी को कोरोना के 163 नए संक्रमित मिले थे और दो मौत दर्ज की गई थी। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533462 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 379 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44492819 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 870 है। शनिवार को देशभर में 63 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,88,592 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में राहत
उत्तराखंड शनिवार 10 फरवरी को कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले शुक्रवार नौ फरवरी को कोरोना के दो नए संक्रमित मिले थे। राज्य में एक्टिव केस की संख्या पांच है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।