Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़त दर्ज, मौत का सिलसिला भी जारी

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, मौत का सिलसिला भी जारी है। इसके साथ ही लगातार 12वें दिन भी उत्तराखंड कोरोनामुक्त रहा। बुधवार सात फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 155 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मौत दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार छह फरवरी को 124 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533457 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 167 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44491589 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1496 है। मंगलवार को देशभर में 371 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,87,937 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड लगातार 12वें दिन भी कोरोनामुक्त
उत्तराखंड में मंगलवार छह फरवरी को भी कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। इससे एक दिन पहले भी कोरना का नया संक्रमित नहीं मिला था। ऐसे में राज्य लगातार 12वें दिन कोरोनामुक्त रहा। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।