दक्षिण अमेरिका के शिखर पर ग्राफिक एरा, पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने दूसरी बार बनाया कीर्तिमान
दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी तक ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय का झंडा पहुंच गया। पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने दूसरी बार माउंट एकोंकागुआ को फतह कर ग्राफिक एरा का परचम लहराया। एसडीआरएफ के जवान और पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने 2 फरवरी को यह कीर्तिमान बनाया। वह देश के पहले पुलिस कर्मी है, जिन्होंने माउंट एकोंकागुआ पर दूसरी बार आरोहण किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
माउंट एकोंकागुआ अर्जेंटीना स्थित दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। 6961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस चोटी को श्री नाथ ने दो दिन में फतह किया। पर्वत के शिखर पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगे व उत्तराखंड के ध्वज के साथ ही ग्राफिक एरा का झंडा फहराया। नाथ ने आरोहण के दौरान बर्फीली हवाओं और कठिन चुनौतियों का सामना कर यह उपलब्धि अपने नाम की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि श्री नाथ ने पहले भी कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। वह यूरोप महाद्वीप और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों माउंट एलब्रुस और माउंट किलिमंजारो को दो बार फतेह कर ग्राफिक एरा का झंडा फहराकर गौरवांवित कर चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस शानदार उपलब्धि पर पर्वतारोही श्री राजेंद्र सिंह नाथ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश, राज्य और पुलिस के साथ ही ग्राफिक एरा का गौरव बढ़ाया है। डॉ. घनशाला ने कहा कि वीर भूमि कहलाने वाले उत्तराखंड में ऐसी प्रतिभाओं की कमी नहीं है जिनपे देश गौरव कर सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



