Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत बोले- बिना पायलट का जहाज है कांग्रेस

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस अब अफवाहों की राजनीति कर रही है और उसे चारो और अंधेरा दिखायी दे रहा है। भगत ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष के बगावत संबंधी बयान पर कहा कि इंदिरा हृदयेश बगावत की भविष्यवाणी कर रही है और उनसे कई नेता विधायक संपर्क में भी है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को इसकी खबर नही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सुनी सुनायी बातो को लेकर गाल बजा रहे हैं। उन्हें कभी लोकतंत्र की चिंता है तो कभी बगावत का इंतजार।
भगत ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस बिना पायलट वाला जहाज लग रहा है। कांग्रेस को भाजपा पर नही अपने कुनवे को लेकर चिंता करने की जरुरत है। क्योकि कांग्रेस में अभी एक बगावत और होने के आसार है। भगत ने कहा कि कांग्रेस में हताशा और निराशा है। इसी कारण कांग्रेस अब अफवाहों के बूते अपना भविष्य तलाश रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि भाजपा एकजुट है और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो के चलते जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता सौंप रही है। बेहतर होगा की कांग्रेस पहले अपने दल में तालमेल रखे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।