Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी, समस्याएं सुनने को कार्यालय में रहेंगे उपस्थित

उत्तराखंड भाजपा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के जुड़े विषयों को लेकर समन्वय के लिए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित तिथि पर भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया किअमूमन बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनपदों से विभिन्न कार्यों एवं कार्यक्रमों के सिलसिले में राजधानी पहुंचते हैं। लिहाजा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निदान करने या संबंधित व्यक्ति तक उसे पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार गंभीर प्रयास करती है। प्रयासों के इसी क्रम को अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यालय में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से सुनिश्चित किया गया है कि प्रतिमाह 1 एवं 2 तारीख तथा 17-18 को प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल तथा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास, 3-4 तथा 19-20 तारीख को प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार तथा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, 5-6 तथा 21-22 को प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा तथा प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा रतूड़ी, 7-8 तथा 23-24 को प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी तथा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी तरह 9-10 तथा 25-26 को प्रदेश उपाध्यक्ष शैकेंद्र सिंह बिष्ट तथा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, 11-12 तथा 27-28 को प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल तथा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, 13-14 तथा 29-30 को प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी तथा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, 14-15 तथा तय तिथि में संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली तथा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान पार्टी मुख्यालय ने बैठेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।