उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को भेंट किए प्रशस्ति पत्र
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि हमारे पास कम समय में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को पूर्ण करने की चुनौती थी परन्तु विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहतर कार्यकुशलता के कारण इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी का कार्य समय पर हो पाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंत्री ने कहा कि निवेशकों के एमओयू साझा करना, एमओयू की ग्राउन्डिंग का कार्य तथा शहर के सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्यों को विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय ही पूर्ण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में किये गये कार्यों के प्रति आज आमजन के मन में एक भावना यही है कि अधिकारियों ने दिनरात कार्य कर समिट में अपना बहुमुल्य योगदान दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यदि हम किसी लापरवाही के लिए अधिकारियों को सुधार के लिए निर्देशित कर सकते हैं तो भी अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जी-20 के सफल आयोजन हेतु भी अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में आये इसके लिए विभाग के अधिकारी इसी मनोयोग से कार्य करेंगे। इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



