Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

विश्व विकलांग दिवस पर निःशुल्क सीपी, पोलियो, ऑर्थोपीडिक रोग परामर्श शिविर का आयोजन

विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर देहरादून में संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर व सेवा सोसाइटी की ओर से निःशुल्क सीपी, पोलियो एवं ऑर्थोपीडिक रोग परामर्श शिविर का आज आयोजन दून विहार जाखन में किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सम्बन्धित 59 मरीज आये। इनका कि ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. गौरव संजय द्वारा परीक्षण किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर इस तरह के समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों का लाभ उठाये। अब तक अस्पताल तीन सौ से भी अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन देहरादून के आस-पास एवं अपने देश-प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी कर चुका है। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस में भी दर्ज किया जा चुका है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।