Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में कल से हो सकती है बारिश व बर्फबारी, जानिए पांच दिन का मौसम

उत्तराखंड में आज शनिवार को मौसम शुष्क है। देहरादून सहित अधिकांश जिलों में सुबह से ही धूप खिल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दो दिन कुछ पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 22 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ही 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रहेगा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 और 25 अक्टूबर को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 21 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। 22 से 28 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री रह सकता है। इस दौरान 21, 22, 28 अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।