Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे की तैयारियों मे जुटी उत्तराखंड भाजपा

भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर संगठन ने कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को ज्योलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके उपरांत वे नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य भारत विकास परिषद की बैठक में शिरकत करेंगे। लगभग दो घंटे की इस बैठक के बाद वह देहरादून में एफआरआई में होने वाली पुलिस सांइस सैमिनार को संबोधित करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोठरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम 12 अक्तूबर को सबसे पहले जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। उसके उपरांत सीमांत क्षेत्र जोलिकांग जाकर वहां की आइटीबीपी चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त मोदी वहां स्थानीय ग्रामीणों के उत्पाद को देखेंगे एवं उनसे चर्चा करेंगे। साथ ही वहां से आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उसी दिन वह पिथौरागढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जहां वह सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। पीएम चंपावत स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे एवं 13 अक्तूबर को प्रात प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और सशक्त प्रधानमंत्री के आने से पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, अपितु समस्त उत्तराखंड में खुशी की लहर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के राज्य से लगाव और यहां के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए देवभूमि में उत्साह का माहौल है। लिहाजा उम्मीद है कि वह राज्य के विकास को लेकर मार्गदर्शन देने के साथ नई योजनाओं की सौगात भी देंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।