Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह राजभाषा संसदीय समिति में नामित

भारत के गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा विभाग की समिति का पुनर्गठन किया गया है। हिंदी सलाहकार समिति में इसके अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह है। उनमें टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अन्य सदस्यों में राज्य सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा तथा संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा नामित सांसद रमेश बिधूड़ी, कमलेश पासवान, सुरेंद्र सिंह नगर तथा डॉक्टर के लक्ष्मण के नाम शामिल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसी क्रम में संसदीय राजभाषा समिति द्वारा जिन लोगों को नामित किया गया है, उनमें दुर्गादास, माला राजलक्ष्मी शाह, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद द्वारा नामित डॉक्टर स्वीटी अग्रवाल, अखिल भारतीय हिंदी संस्था संघ द्वारा नामित डॉ मनोज सालपेकर के नाम शामिल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सहकारिता एवं गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में माला राज्य लक्ष्मी शाह को नामित करने से उत्तराखंड बीजेपी ने हर्ष व्यक्त किया। एक बयान में कहा गया कि उन्हें नामित करना उत्तराखंड के महत्व को दर्शाता है। इससे यह भी पता चलता है कि माला राज्य लक्ष्मी शाह उन प्रखर सांसदों में से हैं, जो हिंदी के विकास के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।