Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

पौड़ी में खाई में गिरी कार, पूर्व प्रधान और बेटे सहित चार की मौत

मंगलवार की रात पौड़ी जिले में हुए हादसे में पूर्व प्रधान, उनके बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसा गुमखाल सारी मोटरमार्ग पर हुआ। सभी कार से गुमखाल बाजार से गांव की ओर लौट रहे थे। गुमखाल से करीब एक किमी आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घंटों मशक्कतों बाद शवों को खाई से निकाला गया। इसमें से चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक, जयहरीखाल प्रखंड के ग्राम देवडाली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह अपने पुत्र अतुल व दो ग्रामीणों दिनेश सिंह और कमल सिंह के साथ गुमखाल बाजार से गांव लौट रहे थे। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गुमखाल से करीब एक किमी आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। भारी वर्षा के बीच करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को खाई में कार मिली। चंद्रमोहन का शव कार में था, जबकि अन्य तीन के शव कार से कुछ दूरी पर मिले।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।