कांग्रेस को दुष्प्रचार अभियान के लिए नही मिल रहे कार्यकर्ता, नई टाउनशिप योजना का विरोध विकास विरोधीः बीजेपी
उत्तराखंड बीजेपी ने आज कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला बोला। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपनी कथित स्वाभिमान यात्रा के जरिये सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, उसके लिए उसके पास आम जन के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का टोटा पड़ गया है। वहीं, बीजेपी ने नई टाउनशिप योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध को विकास विरोधी बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जनहित के किसी भी मुद्दे पर संघर्ष करते नही दिख रही है। अंकिता भंडारी के मुद्दे पर निर्रथक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान को आपतिजनक, गढवाल क्षेत्र के लोगों का अपमान और स्वाभिमान यात्रा के प्रति लोगों के नकारात्मक रुख से उपजी खीज बताया। उन्होंने कहा कि जनता हकीकत जानती है और उनके लिए अशिष्ट भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा कभी भी संयमित नही रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए। खुद अंकिता के परिजनों ने भी इस यात्रा से कन्नी काट ली और अब कांग्रेस इससे बौखलाई हुई है। वहीं आम जन कांग्रेस के झांसे मे नही आ रहा है तो कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी दूरी बना रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सच्ची और ईमानदार है। वह हमेशा झूठ के ख़िलाफ़ रही है एवं सच्चाई का साथ देती आई है। जनता एवं कांग्रेसियों का साथ ना मिलने से कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बौखलाहट में कुछ भी बोल दे रहे हैं। चौहान ने कहा कि अंकिता प्रकरण मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया। जांच एजेंसियों ने भी तत्परता से जाँच की और अब मामला न्यायालय मे है। धामी सरकार भर्ती घोटाले से लेकर नकल विरोधी कानून या भ्रष्टाचार के खिलाफ पारदर्शी नीति से खुद को साबित कर चुके है। वहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को कांग्रेस पचा नही पा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चौहान ने कहा कि प्रदेश मे अराजकता के माहौल को जनता ने देखा है और अब उस पर किसी का विश्वास नही है। स्वाभिमान यात्रा मे पसरे सन्नाटे से साफ है कि अब उस पर उसी की पार्टी के कार्यकर्ताओ का भरोसा नही है। कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विकासविरोधी राजनीति कर रही है कांग्रेस
बीजेपी ने नई टाउनशिप योजना के विरोध को कांग्रेस की विकास विरोधी राजनीति करार दिया है। कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी योजना को किसानों की सहमति के बिना आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हर नई योजना को बाधित करना राज्य निर्माण विरोधी कांग्रेस की आदत में शुमार हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में नए टाउनशिप स्थापित करने की प्रस्तावित योजना राज्य के विकास में बड़ा कदम साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहरों से जनसंख्या दबाव कम करने और आर्थिक, व्यावसायिक व व्यवसायिक दृष्टि से नए अत्याधुनिक सेंटर स्थापित करने की जरूरत को महसूस किया जा रहा है। इस प्रस्तावित टाउनशिप योजना में सड़क, पानी, शिविर, मॉल, पार्क, स्टेडियम समेत सभी अत्याधुनिक सुविधायुक्त होंगी, जो भविष्य के शहरों को बसाने का रोडमैप भी बन सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि इसे स्थानीय किसानों की सहमति और गंभीर मंथन के बाद ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा । ऐसी योजनाएं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने वाली और आसपास के लोगों की जरूरतों को पूरा करने में कारगर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने राज्य के निर्माण का विरोध और केंद्र शासित प्रदेश बनाने का पुरजोर समर्थन किया, आज भी वही प्रदेश में विकास को लेकर नकारात्मक रुख अपनाए हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी ब्रोकिंग को व्यवसाय की शक्ल देकर राजधानी की हरियाली उजड़ने के दोषियों को आज चंडीगढ़ जैसे प्लान सिटी तैयार होने में तकलीफ हो रही है। जिन्होंने पूर्व पीएम स्वर्गीय बाजपेई द्वारा दिए विशेष राज्य के औधोगिक पैकेज की आड़ में जमीनों की बंदरबांट का काम किया, उन्हे सरकार की देखरेख में भूमि का आवासीय दृष्टि से नियोजन होने पर विश्वास नहीं हो रहा है। जिन्होंने केंद्र की सत्ता में रहते इसी विशेष पैकेज को समाप्त कर प्रदेश के विकास को बाधित करने का काम किया, वही अब नगरों के दबाव और पहाड़ से रोजगार की उम्मीद में आने वाले लोगों के लिए इस आवासीय व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
खजान दास ने कहा कि यही लोग हैं, जिन्हें चारधाम, आल वेदर रोड परियोजना में भी दिक्कत थी। इन्हे ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलमार्ग भी असंभव लगता था। इन्हे शहरों को स्मार्ट बनाने में भी आपत्ति है। नए स्मार्ट शहर बनाने में भी आपत्ति है। इनको शहरों में बढ़ती भीड़भाड़ भी नही चाहिए और नई आवासीय व्यवस्था सृजित करने वाली योजनाएं भी नही चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
खजान दास ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस की यही बयानबाजी उनकी विकास और जन विरोधी सोच को उजागर करती है। क्योंकि वे नही चाहते कि विकास की रफ्तार तेज हो। लिहाजा कांग्रेस किसानों और जनता को रोज किसी न किसी झूठी बयानबाजी से भ्रमित करने का प्रयास करती रहती है। जनता कांग्रेस की ऐसी राजनैतिक कारगुजारियां से अच्छी तरह वाकिफ है और इसी के चलते उन्हें लगातार नकार भी रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



