Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

सेमीकंडक्टर बनाने की मुहिम को झटका, फॉक्सकॉन ने तोड़ा वेदांता से करार

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज फॉक्सकॉन ने भारतीय ग्रुप वेदांता के साथ लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर ज्वॉइंट वेंचर से बाहर होने की बात कही है। सेमीकंडक्टर (चिप) प्लांट से बाहर निकलने के लिए फॉक्सकॉन ने कोई कारण नहीं बताया है। फॉक्सकॉन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वेदांता की पूरी तरह मालिकाना हक वाली कंपनी से फॉक्सकॉन अपना नाम हटाने को लेकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसने वेदांता के साथ ज्वाइंट वेंचर को लेकर अब आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। मेटल से लेकर ऑयल तक के कारोबार में शामिल वेदांता ने पिछले साल फॉक्सकॉन के साथ एक समझौते पर साइन किये थे। इसके तहत गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्रोडक्शन प्लांट बनाया जाना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से ये खबर सामने आई है। ताइवान की हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप फॉक्सकॉन ने कहा कि फॉक्सकॉन का वेदांता यूनिट से कोई संबंध नहीं है। इसके मूल नाम को बनाए रखने के कोशिशों से भविष्य के हितधारकों के लिए भ्रम पैदा होगा। फॉक्सकॉन ने कहा कि उसने सेमीकंडक्टर के एक महान विचार को रियलिटी में बदलने के लिए वेदांता के साथ एक साल से अधिक समय तक काम किया था, लेकिन अब ज्वॉइंट वेंचर से बाहर निकलने का फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा कि यह फैसला म्यूचुअली (आपसी बातचीत) से लिया गया है। अब यह पूरी तरह से वेदांता के मालिकाना हक वाली यूनिट होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले साल हुई थी डील
बता दें कि पिछले वर्ष 13 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर में सरकार, भारतीय कंपनी वेदांता और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच एक समझौता हुआ था। उस दौरान दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद थे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि दोनों कंपनियां गुजरात में यूनिट लगाने के लिए 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे राज्य में एक लाख रोजगार का सृजन होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये होगा नुकसान
पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग में नए युग के निर्माण की भारत की आर्थिक रणनीति के तहत चिप मैन्यूफैक्चरिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अब फॉक्सकॉन का यह कदम विदेशी निवेशकों को भारत में चिप बनाने के लिए लुभाने की उनकी महत्वाकांक्षाओं के लिए एक झटका है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।