Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

घर के आंगन में खेल रहे चार साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, सुबह मिला शव

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में वन्य जीवों का आतंक बना हुआ है। हर दिन किसी ना किसी स्थान से गुलदार के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। अब देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में भी गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को निवाला बना दिया। बताया जा रहा है कि वह शनिवार की शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। उस दौरान गुलदार उसे उठाकर ले गया। आज रविवार की सुबह करीब सात बजे बच्चे का शव आम के बाग से बरामद किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम ग्राम पंचायत शंकरपुर के महमूद नगर बस्ती में जोशीम का चार वर्षीय पुत्र एहसान घर के आंगन में खेल रहा था। तभी उसे गुलदार उठाकर ले गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बच्चे की तलाश में देर रात तक अभियान चलाया। रात को बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया, लेकिन कुछ जगहों पर खून के निशान पड़े मिले। आज रविवार की सुबह अरविंद चौहान के आम के बाग महमूदनगर से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।