Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम शुष्क, 15 अप्रैल से पहाड़ों पर बारिश, अगले चार पांच दिनों में दो से तीन डिग्री बढ़ेगा पारा

उत्तराखंड में इस बार अप्रैल माह में ही मई की गर्मी का अहसास होने जा रहा है। इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। अगले चार पांच दिनों में राज्य के कई इलाकों में दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। जो कि सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक हो सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं 15 अप्रैल से बारिश की संभावना है। हालांकि, इसका असर मैदानी इलाकों में पड़ने वाली गर्मी पर नहीं पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
बुधवार 12 अप्रैल की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के मैदानी इलाकों में धूप खिल गई थी। हालांकि दून में कहीं कहीं बादल की संभावना भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 अप्रैल तक पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो धीरे धीरे इसमें वृद्धि हो रही है। बुधवार 12 अप्रैल की सुबह दस बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री हो जाएगा। 14 अप्रैल को अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री और न्यूनतम घटकर 20 डिग्री रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान में कमी आएगी और ये 34 डिग्री हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री हो जाएगा। 17 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, 18 अप्रैल को अधिकतम 35 व न्यूनतम 21, 19 अप्रैल को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इस बीच आज 12 अप्रैल 16 अप्रैल, 18 व 19 अप्रैल को दून में बादल छाए रह सकते हैं।