Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 4, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का क्रम जारी, कल से मैदानों में भी हो सकती है बारिश, यलो और ओरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का क्रम जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान में कुछ बढ़त है। ये बढ़त दो दिन की है। इसके बाद फिर से दो दिन तक मौसम सुहावना होने की संभावना है। आज 29 मार्च को देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिली हुई है। वहीं, कल 30 मार्च से मैदानों में भी बारिश की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 29 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल 30 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर और शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। इस दिन बारिश प्रभावित इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दिन आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि के मद्देनजर कुछ स्थानों पर ओरेंज अलर्ट और चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भारी बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अप्रैल को भी राज्य भर में बारिश का क्रम जारी रहेगा। इस दिन यलो अलर्ट है। दो अप्रैल को उत्तरकाशी , चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में इस दिन के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 29 मार्च की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। 30 मार्च को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। इसके बाद एक अप्रैल को देहरादून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री, दो अप्रैल को 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है। देहरादून में 31 मार्च और एक अप्रैल को ठीकठाक बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो अप्रैल से तापमान में फिर इजाफा होगा। दो अप्रैल से लेकर पांच अप्रैल तक अलग अलग दिन देहरादून का अधिकतम तपमान 24, 26, 27, 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14, 16, 15, 15 डिग्री रह सकता है। आज 29 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *