Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

होली खेल रहे लोगों पर गिरा तोप का गोला, तीन की मौत, तीन घायल

रंगों के त्योहार होली का उत्सव अचानक मातम में बदल गया। होली खेल रहे लोगों के ऊपर अचानक तोप का गोला गिरा और इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। घटना बिहार के गया जिले की है। जहां सैन्य अभ्यास के दौरान छोड़े गए तोप के एक गोले की चपेट में आने से ग्रामीणों के आने से ये हादसा हुआ। हादसे के वक्त गांव में सभी होली खेल रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद सीटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है कि आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक, मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना के गूलरवेद गांव का है। यहां होली के दिन गांव में मातम पसरा है। गया एसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में गूलरवेद गांव निवासी एक ही परिवार के दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में घायल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को इलाज के लिए गया शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोला मांझी के दामाद गोविंद मांझी, सूरज कुमार और कंचन कुमारी के तौर पर हुई है। घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी, पिंटू मांझी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गया के डोभी प्रखंड के त्रिलोकीपुर में सेना का अभ्यास फायरिंग रेंज में किया जाता है। इस फायरिंग रेंज से अगल-बगल के गांव प्रभावित होते हैं। अक्सर वहां तोप का गोला फायरिंग रेंज एरिया से बाहर जाकर गिरता है।