Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों की लिए अच्छी खबर, आठवें वेतन आयोग का होगा गठन, 44 फीसद से ज्यादा बढ़ सकती है सेलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार जल्द ही आठवें वेतन आयोग का गठन करने जा रही है। जानकारी के अनुसार आने वाले साल में कर्मचारियों की सैलरी में 44 प्रतिशत से भी ज्यादा इजाफा होने का आसार है। इससे पुराने आयोग की तुलना में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आपको बता दें कि कर्मचारियों की सैलरी सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना था। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में 14.29 फीसदी का इजाफा हुआ। साथ ही कर्मचारियों की सैलरी 18 हजार रुपये तय की गई थी। इसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों की सैलरी आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना संभव हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में 44.44 फीसदी का इजाफा हो सकता है। यानी 18 हजार रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्र सरकार की तरफ से फिलहाल आठवें वेतन आयोग को लेकर किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो सरकार साल 2024 में आठवें वेतन आयोग को पेश कर सकती है और इसको साल 2026 में लागू किया जा सकता है। बता दें इसको लागू करने के लिए वेतन आयोग का गठन भी साल 2024 में किया जा सकता है। वहीं, एक्सपर्ट मान रहे हैं कि देश में आम चुनाव होने हैं तो ऐसे में सरकार कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी सौगात दे सकती है।