माघ मेले में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड सरकार को बताया विफल, मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने विभिन्न मुद्दों को उठाया और सरकार के रुख पर अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि मुद्दों को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। प्रीतम सिंह उत्तरकाशी जिले में माघ मेला माघ मेला 2023 “बाड़ाहाट के थोलू” में शिरकत करने पहुंचे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं मे हुई अनियमित्ता व पेपर लीक के अलावा, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ से जांच ना कराने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र ओर बड़ी बड़ी सभाओं में किये वायदे याद दिलाया। साथ ही कहा कि जिस उम्मीद ओर विश्वास से यहां की जनता ने अपार बहुमत से भाजपा के पक्ष मे मतदान किया, उस पर जनता आज अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता से प्रदेश व स्थानीय मुद्दों पर सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ सडक से लेकर सदन तक अग्रणी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बेरोजगारी, महंगाई, मुख्यालय में बसअड्डे, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, भ्रष्टाचार, PMGSY की सड़कों में अनियमितताएं, जोशियाड़ा मोटर पुल, लाटा-सौरा, तिलोथ पुल, इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली, ITI, पॉलिटेक्निक भवन, जिला अस्पताल की दुर्दशा से लेकर पर्यटन एवं तीर्थाटन की समस्याओं पर जमकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को तमाम स्थानीय मुद्दों को हल करने का समय दिया है। यदि जल्द व्याप्त मुद्दों पर कार्यवाही नहीं हुई तो वो निकट भविष्य मे जनंदोलन कर सड़कों पर उतरने का काम करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राणा राणा, पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, डुंडा अध्यक्ष दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभाषद अजीत गुसाईं, शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, कमली भंडारी, पवित्रा राणा, राखी राणा आदि मौजूद रहे।



