Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान का दून से हुआ आरंभ

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के जन्म दिवस पर आज देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से ” पड़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड ” अभियान का आरंभ किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को बताया कि अभियान के अंतर्गत आज प्रथम चरण में देहरादून से बच्चों को पुस्तिका (नोटबुक) वितरण करने का कार्य आरंभ किया गया है। प्रथम चरण में गढ़वाल के जिलों देहरादून,उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार तथा द्वितीय चरण में कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में पुस्तिकाएं वितरण की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उपरोक्त अभियान का लक्ष्य बालक बालिकाओं को पुस्तिकाएं वितरण के साथ ही उन्हें तथा उनके परिवार को राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नेहा जोशी को साधुवाद देते हुए कहा कि एक बालिका को शिक्षित करने का मतलब है पूरे परिवार का शिक्षित होना। हम सौभाग्यशाली है कि उत्तराखंड शिक्षा दर देश के अग्रणी राज्यों में है नेहा जोशी एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिकों का यह प्रयास उसे प्रथम स्थान पर ले जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को स्टडी टेबल देने की घोषणा करते हुए कहा कि आज अत्यंत आवश्यक है कि बेटियां अपने पैरों पर खड़े हो शिक्षित बने तथा आत्मविश्वास से भरकर हर क्षेत्र में अग्रणी होकर अपने परिवार तथा उत्तराखंड को गौरवान्वित करें। कार्यक्रम में निर्मला जोशी, महेश नागिया, अनुज रोहिल्ला, अंशुल चावला, राज जोशी, देवेंद्र बिष्ट, भावना चौधरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं देहरादून के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।