Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 20, 2026

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए पौड़ी जिले में बनाए गए 28 प्रभारी और सहप्रभारी

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत उत्तराखंड में भी तैयारी शुरू हो चुकी है। जिला स्तर, नगर, ब्लाक पर भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर जल रहा है। इसी क्रम में पौड़ी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने अभियान को सफल बनाने के लिए 14 प्रभारी और 14 सहप्रभारी की नियुक्ति की है। बताया जा रहजा है कि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप की सिफारिश पर ये नियुक्तियां की गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह जानकारी देते हुए पौड़ी जनपद कांग्रेस के पर्यवेक्षक व प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पौड़ी जनपद के 13 विकास खंडों के तीनों विधानसभा में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा में आठ से नौ वरिष्ठ और युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं के ग्रुप को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति की गई है। इन सभी को 15 जनवरी से पहले पहले तीनों विधानसभा क्षेत्र के नगरों उप नगरों और विकास खंड मुख्यालयों में कांग्रेस की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें सूची

धीरेंद्र प्रताप ने बताया इन 28 पर्यवेक्षकों के अलावा पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं में सरिता नेगी को चौवाटाखान, ओडिशा विधानसभा प्रत्याशी रहे नवल किशोर को श्रीनगर विधानसभा और पार्टी के प्रदेश सचिव कविंद्र ईषटवाल को पौड़ी का समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यक्रमों के प्रति गंभीर है और भारत छोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी गांव-गांव तक पहुंचाए जाने के लिए कटिबद्ध है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा जब पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी 3:30 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर देश में चेतना जगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए त्याग और निष्ठा के नए प्रतिमान स्थापित करने होंगे। जिससे जन विश्वास भी हासिल होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य की पांचों लोकसभा सीट जीतने में सफल होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *