Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

चेतन शर्मा का दोबारा चयन समिति का अध्यक्ष बनना लगभग तय, एक सदस्य और होगा रिपीट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले दिनों बर्खास्त की गई पिछली चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा को फिर से रिपीट करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कमेटी को बर्खास्त करने के बाद पिछली चयन समिति के कुछ सदस्यों का कार्यकाल अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था। वजह यह थी कि नई चयन समिति का चयन नहीं हो सका था और श्रीलंका के खिलाफ दोनों टीमों का सेलेक्शन किया जाना जरूरी था। सूत्र ने एक दिन पहले ही कहा था कि चेतन बीसीसीआई की प्लानिंग में पहले से ही शामिल थे और इसीलिए उनसे आवेदन कराया गया था। अब इस बात की पूरी संभावना है कि अब चेतन ही नई सेलेक्शन कमेटी का नेतृत्व करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीसीसीआई ने नवंबर के महीने में चयन समिति के सदस्यों के लिए आवेदन मंगाए थे। साथ ही, तब बोर्ड ने टी20 विश्व कप के खराब प्रदर्शन के बाद पिछली चयन समिति को बर्खास्त भी कर दिया था। तब बोर्ड ने साफ कहा था कि वही खिलाड़ी आवेदन भेज सकता है, जिसने किसी भी क्रिकेट कमेटी में पांच साल न गुजारे हों।

सोमवार को चेतन के साथ-साथ क्रिकेट सलाहकार कमेटी ने सात भारतीय पूर्व क्रिकेटरों के नामों को शॉर्टलिस्टेट किया हैष इन सातों का सोमवार को इंटरव्यू सीएसी ने लिया। अब तक कुल मिलाकर 13 पूर्व क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और मंगलवार को भी इनके इंटरव्यू जारी रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अशोक मल्होत्रा का नेतृत्व वाली सीएसी ने चेतन शर्मा, हरविंदर सिंह, अमय खुरासिया, अजय रात्रा, शिवसुंदर दास, एस. शरथ और कोनोर विलियमसन सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का सोमवार को साक्षात्कार लिया। हैरानी की बात यह रही कि पूर्व पेसर वेंकटेश प्रसाद को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार हरविंदर सिंह के भी चयन समिति में बने रहने की उम्मीद है।