Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर लिखी देश की प्रथम सचित्र कथा को पूर्व सांसद तरुण विजय ने लोकसभा अध्यक्ष को किया भेंट

आज लोकसभा में जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पूर्व सांसद (राज्यसभा सदस्य) तरुण विजय की ओर से लिखित विराट ग्रंथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेंट किया गया। तरुण विजय ने स्वंय उनसे मुलाकात कर इस पुस्तक को भेंट किया। 17 वर्ष के शोध तथा सौ वर्ष पुराने नेगेटिवों को डिजिटल पद्धति से पुनर्जीवित कर भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने विशेष आर्ट पेपर पर यह ग्रंथ छापा है। इसमें पाँच सौ दुर्लभ चित्र हैं जो 350 पृष्ठों की एक तीन आकार की पुस्तक में पिरोए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुस्तक की भूमिका ओम बिरला ने लिखी है। इसकी प्रथम प्रति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार की थी। इस पुस्तक का मूल्य 2100 रुपए है और इसका वजन दो किलो है। इस ग्रंथ को तामिल बांग्ला कन्नड़ और गुजराती में भी अनूदित किया जा रहा है। डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की फोटो फीचर वाली जीवनी को खूब सराहना मिल रही है। पूर्व सांसद तरुण विजय की ओर से लिखित इस किताब में डॉ. मुखर्जी के जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक के दुलर्भ फोटोज का संग्रह है। इस पुस्तक का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने आवास पर किया था।