Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

किसी दूसरे की जमीन को बेच दिया 14 लाख रुपये में, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले पिछले कुछ साल से तेजी से बढ़े हैं। ऐसे पैडिंग मामलों को वर्कआउट करने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने भी सभी जिलों की पुलिस को दिए हैं। इसके तहत ही पुलिस ने नेहरू कालोनी क्षेत्र में ऐसे ही एक मामले में वांछित भू माफिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक चमोली गढ़वाल के कर्णप्रयाग क्षेत्र में मैखुरा गांव निवासी महिला मीना देवी ने 20 जुलाई को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि मनोज बिष्ट पुत्र देव सिंह बिष्ट निवासी 30 कैंट रोड मथुरावाला से उन्होंने एक जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसका सौदा 14 लाख रुपये में तय किया गया था। इसकी राशि भी मनोज बिष्ट को दे दी गई थी।
रिपोर्ट में कहा गया कि जब जमीन पर कब्जा लेने की बात आई तो पता चला कि उक्त जमीन पर किसी दूसरे का हक है। ऐसे में मनोज बिष्ट ने धोखादेकर उनके 14 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को मोथरोवाला से गिरफ्तार कर लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।