Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

दिल्ली एमसीडी में आप के पार्षदों की संख्या बढ़कर हुई 136, कांग्रेस के पार्षद घटकर हुए सात, जानिए नया खेल

दिल्ली एमसीडी के चुनाव में बीजेपी का 15 साल का साम्राज्य ध्वस्त हो गया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। इस बीच बीजेपी ने दावा किया था कि भले ही चुनाव में आप के ज्यादा पार्षद जीतेगा, लेकिन मेयर बीजेपी का ही बनेगा। अब बीजेपी इस मुद्दे पर भी ठंडी पड़ती जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 134 से बढ़कर 136 हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एमसीडी में भले ही राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनाव लड़े जाते हैं, लेकिन वहां दल बदल विरोधी कानून लागू नहीं होता। ऐसे में कोई भी पार्षद कभी भी किसी के पाले में चला जाता है। हालांकि कागजों में उसे उसी दल का माना जाता है, जिसके टिकट से वह चुनाव लड़कर आया। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने आप (AAP) का दामन थाम लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के इन दो नवनिर्वाचित पार्षदों के आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग के बाद एमसीडी में AAP के पार्षदों की संख्या 136 हो जाएगी। वहीं कांग्रेस के अब 9 से घटकर 7 पार्षद ही रह जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा के 15 साल के राज को खत्म किया और 250 सीटों वाली एमसीडी में 134 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा को 104 सीटें आयी। वहीं, कांग्रेस केवल 9 ही सीटें जीत पाई थी। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चुनाव जीतने पर आप का कहना था कि इससे एक मैसेज निकलकर आया है कि लोगों ने नकारात्मक राजनीति, कीचड़ फेंकने की राजनीति, स्टिंग ऑपरेशन की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति को नकारते हुए बीजेपी को भी नकारा है। दिल्ली वालों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को हरी झंडी दिखाई है। आप को ईमानदारी का सर्टिफिकेट भी दे दिया है।