Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

देखें वीडियोः भारी भरकम हाथी पहुंचा अस्पताल, चिकित्सक के कहने पर जमीन पर लेटा, फिर ऐसे किया एक्स रे

सोशल मीडिया में कई बार ऐसी फोटो और वीडियो देखने को मिल जाती हैं, जिससे हमें पता चलता है कि विज्ञान और तकनीकी में कितने प्रयोग हो रहे हैं। जब बात स्वास्थ्य की आती है तो चिकित्सक हर मरीज के इलाज के लिए अपना श्रेष्ठ देते हैं। वहीं, यदि जानवरों का इलाज करना हो तो ये उनके लिए चुनौती होती है। अब हाथी का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस हाथी का एक्स रे किया जाना था, लेकिन चिकित्सकों को इस काम में कोई परेशानी नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कावेरी की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में एक भारी भरकम हाथी अस्पताल में प्रवेश करता है। उसका एक्स रे किया जाना है। हाथी को एक्स-रे प्रक्रिया से गुजरते हुए दिखाया गया है। जैसे ही क्लिप शुरू होती है, जंबो लैब में विनम्र तरीके से प्रवेश करता है। यह एक इंसान की तरह एक्स रे कराने के लिए फर्श पर लेट जाता है। कैप्शन में लिखा ह-मुझे यकीन है कि आपने एक्स-रे के लिए इस तरह के सहयोगी रोगी को कभी देखा होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वीडियो को अब तक 17 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और ढेरों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। एक जानवर के इस तरह के व्यवहार को देखकर लोग हैरान भी हैं। कई लोगों ने कमेंट किया कि हाथियों को ‘जेंटल जायंट्स’ कहा जाना सही है। किसी ने इसे अविश्वसनीय बताया, तो किसी ने हाथी और ट्रेनर की तारीफ की।