Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

गांव के लड़के ने बनाई छह सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, लागत साइकिल से सस्ती, 10 रुपये में 150 किमी का सफर, आनंद महिंद्रा का आया दिल

गांव से एक युवक ने ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक बना डाली, जिसकी लागत सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। यही नहीं, इस बाइक में चालक के अलावा पांच और लोग बैठ सकते हैं। दस रुपये में ये बाइक 150 किलोमीटर का सफर भी तय करती है। इसका वीडियो महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने देखा तो वह भी हैरान रह गए। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इसका वीडियो शेयर किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि सिर्फ छोटे डिजाइन इनपुट के साथ इस डिवाइस को ग्लोबल एप्लिकेशन मिल सकता है। मैं हमेशा गांव के परिवहन आविष्कारों से प्रभावित रहा हूं, जहां आवश्यकता आविष्कार की जननी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस इलेक्ट्रिक वाहन में ड्राइवर सीट के आलावा पांच और सीट लगी हुई है। यानी कि यह बाइक पूरी छह सीटर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वीडियो में शख्स ने दावा किया है कि इस इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 10 से 12 हजार रुपये है। शख्स ने वीडियो में आगे बताया कि एक बार चार्ज करने पर यह वाहन 150 किमी तक चल सकती है। इसके साथ ही ये दावा भी किया है कि इलेक्ट्रिक साइकिल को सिर्फ 10 रुपये में चार्ज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 975.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 49.3K लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-चिड़ियाघर, पार्क, कॉर्पोरेट कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों के लिए यह एक अच्छा आइडिया है। शायद सामान्य ट्रैफिक के लिए फिट नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा-मैं ऐसे छोटी-मोटी इंजीनियरिंग का प्रशंसक हूं। तीसरे यूजर ने लिखा-यह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक अद्भुत आविष्कार है, जहां वे पानी के लिए बहुत लंबी यात्रा करती हैं।